राजेश खन्ना की ‘प्रॉपर्टी विवाद’ पर बहस 9 अगस्त से

0
राजेश खन्ना

9 अगस्त से दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की प्रॉपर्टी आशीर्वाद को लेकर हुए विवाद की अंतिम सुनवाई होनी हैं। इस केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बहस होगी।

इस मामले पर राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर अनीता का कहना हैं, की मेरी लड़ाई सिर्फ मेरी नहीं है। यह लड़ाई उन तमाम औरतों की लड़ाई है, जिन्हे हक नहीं मिला है। इस केस में मेरी जीत तमाम महिलाओं के लिए मिसाल बनेगी, इसलिए मेरा जीतना बेहद जरूरी हैं। हां मैं यह बात अच्छी तरह जानती हूं कि मैंने काका के साथ शादी नहीं की थी, लेकिन इतने साल से मैं उनके साथ रह रही थी, कोर्ट ने मेरे और काका के रिश्ते को पति-पत्नी की तरह ही माना है इसलिए मैं यह लड़ाई लड़ पा रही हूं।’

इसे भी पढ़िए :  अब इस शो से होगी शाहरुख खान की छोटे पर्दे पर वापसी

अनीता आडवाणी आगे बताती हैं, ‘राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के अलग होने के बाद मैं 25 साल से काका जी के साथ रह रही थी, हर अच्छे बुरे वक्त में मैंने जीवन साथी की तरह रही इसलिए मैं केस दाखिल करने की हकदार हूं। इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट 9 अगस्त से अंतिम सुनवाई शुरू करेगा। इसी केस के सिलसिले मैं इस समय दिल्ली में हूं।’

इसे भी पढ़िए :  आपके लिए भी खुले हैं बिग बॉस के दरवाजे, एंट्री लेने के लिए करना होगा ये काम

 

Click here to read more>>
Source: NBT