अमेरिका के इस हमले से भारत को मिली बड़ी राहत, IS का खुरासान मॉड्यूल तबाह

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बताया जा रहा है कि मारे गए खुरासान मॉडयूल के भारतीय आतंकी आईएस के गुप्त ठिकानों पर आतंकी ट्रेनिंग ले रहे थे। मारे गए ज्यादातर युवा दक्षिण भारत के रहने वाले थे। भारतीय युवकों के अलावा बांग्लादेश और मालदीव के कुछ युवक भी वहां आतंक की ट्रेनिंग ले रहे थे। बताते चलें कि पिछले महीने लखनऊ में सैफुल्ला नाम के एक आतंकी को एनकाउंटर में मार गिराया गया था।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया में फैल रहे चरमपंथी इस्लाम के पीछे इस अरब देश का हाथ!

जिसके बाद इस केस की पड़ताल करते हुए कानपुर से भी कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यूपी एटीएस को इनके पास से ऐसे दस्तावेज मिले थे, जिनसे पता चला था कि ये सभी आईएस के खुरासान मॉड्यूल से प्रभावित थे। खुफिया एजेंसियों की मानें तो आईएस के खुरासान मॉड्यूल ने अफगानिस्तान में केरल के उन 21 लड़कों को भी ट्रेनिंग दी थी, जो पिछले साल लापता हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  ISIS के 46 खूंखार आतंकी गिरफ़्तार

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse