इंडोनेशिया का सबसे खूंखार आतंकवादी मारा गया

0

दिल्ली
इंडोनेशिया पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ आज एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंडोनेशिया का सबसे वांछित कट्टर मुस्लिम अपराधी सनतोसो को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने इस खबर की पुष्टी करते हुए कहा कि आईएसआईएस का सपोर्टर यह आतंकवादी, पुलिस के एक देर तक चलने वाले मुठभेड़ में मारा गया है।
इस मुठभेड़ के बाद सेंट्रल सुलवेसी पुलिस के चीफ रूडी सुफहरीदी ने कहा कि “इस मुठभेड़ के बाद जो हमें लाश मिली थी उसका पहचान कर लिया गया है और वह सनतोसो है”। आगे चीफ ने कहा कि “मैंने उसे मारा है और इससे पहले भी मैं उसे गिरफ्तार कर चुका हूं। हमने उसके साथी से उसके शव की पहचान करवाई है।

इसे भी पढ़िए :  रिओ ओलम्पिक में टिकट घोटाला, एक गिरफ़्तार

संतोसो की मौत एक प्रकार से आतंकवाद के खिलाफ इंडोनेशिया की जीत है। लगभग पांच सालों से इस आतंकवादी ने इंडोनेशिया में तबाही मचा रखा था। इसी साल अमेरिका ने भी इसे वैश्विक आतंकवाद की सूची में डाला था।

इसे भी पढ़िए :  वीकेंड स्पेशल - 'नमामि गंगे परियोजना' का रिएलिटी टेस्ट, पढ़िए क्या है पूरी हकीकत