कांग्रेस के हिटलर वाले पोस्टर पर मचा बवाल, किरण बेदी ने खुद ट्विटर पर शेयर की फोटो

0
किरण बेदी
Source: Twitter

पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और राज्य में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस सरकार के बीच विवाद एक बार फिर गरमाया हुआ है। किरण बेदी ने शुक्रवार सुबह अखबार के कुछ हिस्से को ट्वीट किया। जिसमें कुछ पोस्टर छपे हैं, पोस्टर में किरण बेदी की तुलना हिटलर से की है। तस्वीर में किरण बेदी को हूबहू हिटलर की तरह ही दिखाया गया है।

 

किरण बेदी ने ट्वीट कर लिखा कि और इस किताब में एक और चैप्टर जुड़ गया, जिसमें लेखक खुद शामिल है। यह पोस्टर राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगवाए गए हैं। बता दें कि किरण बेदी और पुडुचेरी सरकार के बीच पिछले काफी लंबे समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं।

 

इसे भी पढ़िए :  बड़ा खुलासा: NEET परीक्षा में एडमिट कार्ड पर उत्तर लिखकर... ऐसे चलता है नकल का खेल

इससे पहले कांग्रेस के सदस्यों ने केंद्र द्वारा बिना पुड्डुचेरी सरकार के परामर्श के विधानसभा में बीजेपी के तीन नामांकित सदस्यों को शपथ दिलवाने को लेकर विरोध दर्ज किया था। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी ने भी हिस्सा लिया था।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली एनसीआर में आज से महंगा हुआ 'मदर डेयरी' का दूध

 

इसके अलावा कांग्रेस के सदस्यों ने मीडिया को बताया कि प्रदर्शन में केंद्र से एलजी किरण बेदी को ‘रिकॉल’ करने (वापस बुलाने) की मांग भी की गई है। कांग्रेस ने किरण बेदी पर गैर लोकतांत्रिक तरीके से काम करने और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं में नकारात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़िए :  'अपने मित्र खट्टर को बचाना' चाहते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: सिंघवी

Source: Aaj Rak