सिमी सरगना समेत 11 को देशद्रोह में उम्रकैद, पढ़िए क्या है उनके नाम

0
सिमी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंदौर : इंदौर जिला अदालत ने प्रतिबंधित संगठन सिमी के सरगना सफदर हुसैन नागौरी समेत 11 आरोपियों को देशद्रोह के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने वर्ष 2008 के मुकदमे में यह फैसला सुनाया। पिछले सप्ताह यहां एक विशेष अदालत ने फैसले के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की। खास बात यह है कि अदालत ने अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल में बंद 10 आरोपियों की गुहार पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये फैसला सुनाया। सरकारी वकील विमल मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि विशेष अपर सत्र न्यायाधीश बीके पालोदा ने करीब नौ साल पुराने मुकदमे में दोनों पक्षों के अंतिम तर्क पेश करने के लिये 25 फरवरी और अपना फैसला सुनाने के लिये 27 फरवरी की तारीख मुकर्रर की थी। मिश्रा ने बताया कि विशेष अपर सत्र न्यायाधीश ने सिमी सरगना नागौरी और अन्य आरोपियों की अहमदाबाद के साबरमती केंद्रीय जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत के सामने पेश कर फैसला सुनाने की गुहार को मान लिया था।

अगले पेज पर पढ़िए- सभी के नाम

इसे भी पढ़िए :  उरी हमला: आतंकियों के मददगारों के खिलाफ NIA नहीं जुटा पाई सबूत, दोनों की होगी वतन वापसी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse