केंद्र सरकार की खिलाफत में सड़को पर उतरे 3 लाख मुसलमान, पढ़िए क्या है इनकी मांग

0
मुसलमान

महाराष्ट्र के बीड में मंगलवार को मुस्लिम समुदाय ने आरक्षण की मांग को लेकर मार्च निकाला। इस मार्च में तीन लाख से ज्यादा मुसलमान शामिल हुए। इस मार्च का मकसद उनकी कुछ मांगों को देश के सामने रखना था। मार्च में उन्होंने नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की मांग की।

बता दें मुस्लिम समुदाय की अपनी मांगों को लेकर यह चौथी रैली थी। इससे पहले भी मराठवाड़ा में ऐसी रैलियां हुई थीं। इन रैलियों को ‘मुस्लिम आरक्षण संघर्ष क्रुति समिति’ द्वारा करवाया जा रहा है। इसके साथ ही रैली में कई और बातों की भी मांग की गई। जैसे मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में किसी तरह की दखलंदाजी का विरोध किया। साथ ही आतंक के नाम पर बेकसूर मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी का भी विरोध किया। इसके अलावा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के लापता छात्र नजीब अहमद को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग भी की।

इसे भी पढ़िए :  16 साल की लड़की ने पढ़ाई के लिए पति को दिया तलाक, कहा- मलाला युसुफजई की तरह बढूंगी आगे

आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र में मुस्लिम आंदोलन तेज होता जा रहा है। मुस्लिम सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। बीड से पहले मराठवाड़ा में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसे ही दो मार्च जल्द ही और किए जाएंगे। उनके लिए जगह भी तय हो गई है। इनमें से एक ओसमानाबाद में होगा और दूसरा परभानी में किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  2008 मालेगांव ब्लास्ट: कर्नल पुरोहित को मिली जमानत