जाकिर नाइक के फाउन्डेशन से जुड़ा युवक गिरफ्तार

0

दिल्ली
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते और केरल पुलिस के एक संयुक्त दल ने विवादास्पद इस्लामी प्रवचनकर्ता जाकिर नाइक के फाउन्डेशन से कथित तौर पर जुड़े एक युवक को आज गिरफ्तार किया। युवक की गिरफ्तारी कोच्चि में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई है।

इसे भी पढ़िए :  डर गया ज़ाकिर, टाल दिया भारत लौटना

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाकिर नाइक के आईआरएफ फाउन्डेशन से जुड़े अरशद कुरैशी को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद 562 करोड़ रुपये जब्त, 4,663 करोड़ रुपये की ब्लैकमनी का हुआ खुलासा

उसके खिलाफ कोच्चि में आईपीसी की धारा 120 बी :आपराधिक साजिश: और धारा 153 ए :समूहों के बीच शत्रुता फैलाने: के साथ-साथ गैर कानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उसे नवी मुंबई की बेलापुर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 25 जुलाई तक केरल पुलिस की ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  जाकिर नाईक ने टाइम्‍स नाऊ और अरनब गोस्‍वामी पर ठोका 500 करोड़ का मानहानि का केस

केरल पुलिस अब उसे कोच्चि की अदालत में पेश करेगी।