मालेगांव ब्लास्ट: जमानत पर 9 साल बाद जेल से बाहर आए लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित

0

मालेगांव धमाकों के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित की नवी मुंबई की तलोजा जेल से रिहाई हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कर्नल पुरोहित को 9 साल बाद जमानत मिली है। रिहाई के बाद सेना की टीम पुरोहित को अपने साथ लेकर गई। जेल से रिहा होने के बाद भी पुरोहित सेना के हवाले ही रहेंगे।

कल ही कर्नल पुरोहित के रिहा होने उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन तकनीक कारणों की वजह से देरी हो गई थी। पुरोहित नौ साल के बाद अब जेल से बाहर आ गए हैं, लेकिन उन पर मुकदमा चलता रहेगा।

इसे भी पढ़िए :  गंगा नदी को गंदा करने पर हो सकती है 7 साल की सजा, भरना पड़ सकता है 100 करोड़ का जुर्माना

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK