मोदी सरकार पर मनमोहन सिंह का हमला, कहा- अर्थव्यवस्था की हालत बेहद खराब, नहीं मिल रहे रोजगार

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए सोमवार(30 जनवरी) को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी नहीं है, क्योंकि रोजगार घट रहा है। निवेश कम हुआ और निर्यात में भी गिरावट आई है।
कांग्रेस ने बजट से एक दिन पहले देश की आर्थिक स्थिति के बारे में एक पुस्तिका जारी करते हुए केंद्र सरकार पर आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह फेल होने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल की खाट सभा के बाद लोगों में खाट लूटने की होड़ लगी

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं है और वर्तमान एनडीए सरकार आर्थिक मोर्चों पर असफल साबित हुई है।

इसे भी पढ़िए :  ‘आजतक’ के बड़े पत्रकार ने खोली अर्नब गोस्वामी की पोल, बताया सुपारी जर्नलिस्ट   

वहीं इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि हमें इन लोगों से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। चिदंबरम और मनमोहन सिंह की आलोचना से हैरानी नहीं हुई है। क्योंकि दोनों ही एक असफल अर्थशास्त्री हैं।

इस मौके पर मौजूद पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि हमारे द्वारा जो पुस्तिका पेश किए जा रहे हैं उनमें भारत की अर्थव्यवस्था की हालत की चर्चा की गई है। यह रिपोर्ट पूरी रिसर्च और आर्थिक आकड़ों के साथ यह साबित करती है कि सरकार लोगों को भ्रम में डाल रही है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर समस्या राजनीतिक नहीं, इस्लामिक कट्टरपंथियों का सांप्रदायिक आंदोलन: वीएचपी

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse