10 जगह रैली कर नोटबंदी के फायदे बताएंगे मोदी के मंत्री, पीएम ने भिजवाया 60 पन्नों का निर्देश

0
कैम्पेन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी के बाद से ही मोदी सरकार विरोधी दलों के निशाने पर रही है। अब बीजेपी ने पीएम के देश के नाम होने वाले संबोधन के बाद कैम्पेन का बड़ा प्लान तैयार किया है। सूत्रों के अनुसार हर केंद्रीय मंत्री को कम से कम 10 जगहों का दौरा करने, रैली करने और इसी तरह के अन्य कार्यक्रमों के जरिए लोगों को नोटबंदी के पक्ष में मोड़ना है।

इसे भी पढ़िए :  भारत और इजराइल के बीच हुए 7 अहम समझौते, आतंक के खिलाफ लड़ेंगे दोनों देश

हर मंत्री शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे और उन राज्यों पर अधिक फोकस करेंगे जहां चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। यह ध्यान में रखते हुए कि नोटबंदी की वजह से पैदा हुई मुश्किलें कुछ दिन और जारी रहेंगी, एक डोजियर सभी मंत्रालयों को भेजा गया है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम को ज‌िद्द छोड़ नोटबंदी का फैसला वापस लेना चाहिए : केजरीवाल

नोटबंदी के पक्ष में प्रचार के लिए सभी मीडिया प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रलाय की ओर से सभी मंत्रियों को 60 पेजों में जानकारी भेजी गई है जिसमें नोटबंदी के हर पहलू को विस्तार से बताया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने वडोदरा एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल टर्मिनल का किया उद्घाटन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse