Use your ← → (arrow) keys to browse
महंगाई पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना तैयार की हैं जिसके जरिए लोग अपनी शिकायतो को सरकार तक ‘मोबाइल एप’ के जरिए पंहुचा सकते हैं।
अगर कोई दुकानदार किसी वस्तु के अधिकतम खुदरा मूल्य से ज्यादा कीमत वसूलता है, तो उपभोक्ता मोबाइल एप के जरिए सीधे खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय से शिकायत कर सकता है। अभी तक उपभोक्ता को विभाग के दफ्तर में जाकर शिकायत करनी पड़ती है।
महंगाई पर काबू पाने के लिए गठित अंतरमंत्रालीय समिति की बैठक में उपभोक्ता सचिव हेम पांडेय ने मोबाइल एप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोबाइल एप को जल्द तैयार कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़िए : इजरायली मीडिया ने की पीएम मोदी की तारीफ, लिखा- 'जागो, दुनिया के सबसे अहम PM आ रहे हैं'

Use your ← → (arrow) keys to browse
































































