खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर से गायब हुए गांधी जी, पीएम मोदी की फोटो ने ली जगह

0
कैलेंडर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

खादी ग्रामोद्योग की ओर से जारी किए जाने वाले सालाना कैलेंडर और डायरियों पर हर साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर छपती रही है। लेकिन, इस बार कैलेंडर और डायरी से उनकी तस्वीर गायब है और उसकी पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो ने ले ली है। खादी ग्रामोद्योग आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को इस बात की पुष्टि की। आयोग के ज्यादातर कर्मचारी और अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए, जब कैलेंडर के कवर पर गांधी जी की बजाय पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखी। इस तस्वीर में नरेंद्र मोदी चरखा चलाते दिख रहे हैं। इससे पहले गांधी जी की भी चरखा चलाने की तस्वीर ही छपती थी।

इसे भी पढ़िए :  सरकार के दावों को धता बताकर बैंकों में चल रही है मनमानी, दिल्ली- NCR के बैंकों में बिना इंक लगाए ग्राहकों को बांटा जा रहा है कैश। देखिए पूरी पड़ताल COBRAPOST IN-DEPTH LIVE

इस बारे में संपर्क किए जाने पर आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि यह हैरान होने जैसी बात नहीं है और पहले भी ऐसा होता रहा है। सक्सेना ने कहा, ‘पूरा खादी उद्योग ही गांधी जी के दर्शन, विचारों और आदर्शों पर आधारित है। वह खादी ग्रामोद्योग की आत्मा जैसे हैं। ऐसे में उन्हें नजरअंदाज किए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी को लेकर जया बच्चन और ऐश्वर्या के बीच मतभेद, बहू ने की तारीफ, सास ने किया विरोध
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse