आखिर मुलायम से पूछ ही लिया ‘मोदी के कान में क्या कहा था’? पढ़िए क्या मिला जवाब

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

मुलायम ने अपने भाषण में कहा कि, ‘बीजेपी ने उत्तरप्रदेश में चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किये जिसके झांसे में आकर बीजेपी को जबर्दस्त जीत मिली जबकि एसपी वादे पूरा करने के बावजूद चुनाव हार गई।’ मुलायम ने दावा किया कि एसपी सरकार ने मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने के साथ किसानों के कल्याण के लिए कई कदम भी उठाये। अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाया। ऐसा देश में कहीं नहीं हुआ। हमने सभी वादे पूरे किये लेकिन फिर भी हम चुनाव हार गए।

इसे भी पढ़िए :  सियाचीन जवानों को मोदी सरकार का तोहफा, हार्डशिप अलाउंस मिनिमम 30 हजार हुआ

मुलायम ने मोदी से कहा, ‘आपने लोगों से बड़े बड़े वादे किये। पहले भी (2014 के लोकसभा चुनाव) किये, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी बड़े बड़े वादे किये। लोगों ने समझा कि बहादुर प्रधानमंत्री हैं और जय मोदी, जय मोदी करके आपको जीता दिया।’ मुलायम ने कहा कि बीजेपी को जो बहुमत मिला है उसकी उम्मीद न आपको थी न किसी और को लेकिन फिर भी आप जीते। लेकिन जब लोगों के वादे पूरे नहीं होंगे तब पता चलेगा क्योंकि उत्तरप्रदेश की जनता बनाना भी जानती है और पाटना भी जानती है इसलिए मोदी जी इस बात को ध्यान में रखें और जनता से किए गए वादों को पूरा करें।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse