आखिर मुलायम से पूछ ही लिया ‘मोदी के कान में क्या कहा था’? पढ़िए क्या मिला जवाब

0
मुलायम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बुधवार को लोकसभा में जब जीएसटी बिल पर चर्चा हो रही थी और इस चर्चा में शामिल सभी विपक्षी दल वित्तमंत्री अरूण जेटली को चौतरफा घेरने की कोशिश में लगे थे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी अपनी बात कहने के लिए उठे। मुलायम अपने संबोधन में जीएसटी बिल का विरोध कर रहे थे और इसे लेकर पीएम मोदी और वित्तमंत्री पर कड़ा हमला भी कर रहे थे।

लेकिन स्थिती तब मजेदार हो गई जब उनके तीखे हमलों के बीच लोकसभा में मौजूद सीपीएम के सांसद मोहम्मद सलीम ने उसी समय मुलायम से पूछ लिया कि, आपने 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी के कान में क्या कहा था उसका खुलासा कीजिए? ये साफ है कि मोहम्मद सलीम ने मुलायम से जो सवाल किया वो माहौल को हल्का बनाने और मजाकिया अंदाज में पूछा। उनके सवाल के जवाब में मुलायम ने तो उन्हें कोई जवाब नहीं दिया लेकिन वहां मौजूद अन्य सांसदों ने जरूर इसका भरपूर मजा लिया और सदन ठहाकों से गूंज उठा।

इसे भी पढ़िए :  NEET एग्जाम में छात्रा की 'ब्रा' उतरवाने वाले 4 टीचर सस्पेंड, CBSE ने प्रिंसिपल को कहा माफी मांगे

आपको याद होगा कि यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में मुलायम न सिर्फ शामिल हुए बल्कि पीएम मोदी से बड़ी ही गर्मजोशी से मिले भी। इस दौरान उन्होंने हाथ से खींचकर अखिलेश को मोदी से मिलवाया भी और नरेंद्र मोदी के कान में कुछ कहा। दोनों नेताओं की गर्मजोशी भरी ये मुलाकात न सिर्फ तुरंत चर्चा में आ गई बल्कि सोशल मीडिया में काफी दिनों तक छायी भी रही। जहां हर कोई ये पूछता और कयास लगाता हुआ दिखाई दे रहा था कि आखिर मुलायम सिंह यादव ने मोदी जी के कान में क्या कह दिया?
लेकिन, 19 मार्च के उलट कल संसद में जीएसटी बिल पर हो रही चर्चा के दौरान मुलायम के तेवर बिल्कुल ही बदले हुए नजर आए और वे पीएम मोदी और वित्तमंत्री जेटली को इस मुद्दे पर आड़े-हाथों लेते हुए दिखे।

इसे भी पढ़िए :  आप तक नए नोट पहुंचाने के लिए सरकार को करनी पड़ रही है इतनी मशक्कत !

अगले पेज पर पढ़िए- मुलायम ने मोदी पर साधा निशाना

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse