1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों का गुनहगार मुस्तफा दोसा की मौत

0
मुस्तफा दोसा
File Photo

मुंबई ब्लास्ट का गुनहगार मुस्तफा दोसा की मौत हो गई है। दोसा 1993 मुंबई ब्लास्ट का दोषी था। आज (27 जून) उसकी तबीयत खराब होने की खबर आई थी। उसके सीने में दर्द था। जिसके बाद बुधवार के सुबह तीन बजे उसको हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। जेजे हॉस्पिटल के डीन ने बताया था कि दोसा को मधुमेह की बीमारी थी।

इसे भी पढ़िए :  1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सलेम समेत इन 7 दोषियों पर टाडा अदालत आज सुनाएगी फैसला

इससे पहले दोसा ने टाडा की स्पेशल कोर्ट को अपने सीने में दर्द की परेशानी के बारे में बताया था। वह बासपास सर्जरी करवाना चाहता था।

मुंबई धमाकों के मामले में 24 साल बाद विशेष टाडा अदालत ने 16 जून 2017 को फैसला दिया था। इसमें माफिया डान अबु सलेम व मुस्तफा दोसा सहित छह लोगों को दोषी करार दिया, जबकि एक आरोपी को दोषमुक्त कर दिया था। मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में दूसरे दिन भी नहीं लगा कर्फ्यू, हालात शांतिपूर्ण

दोषी पाए गए आरोपियों में पुर्तगाल से 2005 में प्रत्यर्पित कर लाया गया माफिया डॉन अबु सलेम, मुस्तफा दोसा, मोहम्मद ताहिर मर्चेट उर्फ ताहिर टकला, करीमुल्लाह खान, रियाज सिद्दीकी और फिरोज अब्दुल राशिद खान शामिल थे। मुस्तफा दोसा को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित कर लाया गया था।

इसे भी पढ़िए :  Exclusive कोबरापोस्ट और टाइम्स नाऊ की साझा तहकीकात, बीजद (BJD) और उसके प्रत्याशियों द्वारा चुनाव आयोग में दायर हलफनामे में भारी अंतर