सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

0
सरदार वल्लभभाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 141वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर भारत के प्रति उनके योगदान को याद किया।

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी और भारत को अखंड रखने तथा सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने में उनके योगदान को याद किया।  इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के पटेल चौक जा कर पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म गुजरात के नादियाड में 31 अक्तूबर 1875 में हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमला: कांग्रेस ने पर्रिकर और डोभाल से मांगा इस्तीफा

पिछले साल सरकार ने सरदार पटेल की जयंती को ‘एकता दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय किया था। आयोजन के तहत छह नवंबर तक पूरे सप्ताह, देश के एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान बताने वाले कार्यक्रम होंगे। इस सप्ताह सभी केंद्रीय मंत्री देश के विभिन्न भागों में जाएंगे, सरदार पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  आज चंद्रशेखर आजाद के गांव जाएंगे पीएम मोदी, 'याद करो कुर्बानी' कार्यक्रम की करेंगे शुरूआत