मोदी सरकार ग्रामीण दुर्दशा को कमतर दिखाने की कोशिश कर रही है: कांग्रेस

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर बुधवार(26 अक्टूबर) को निशाना साधा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यों को मनरेगा के तहत कार्यसृजन को रोकने के लिए व्हाट्सअप ग्रूप का इस्तेमाल किया।

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत में कमजोर तबकों की दशा को और नुकसान पहुंचाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया है। वह मनरेगा मांग में छेड़छाड़ कर व्यापक ग्रामीण दुर्दशा को कमतर करने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह पर कपिल सिब्बल का पलटवार, कहा- जेल की हवा खाने वाले ज्ञान न दें

उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है जिसने केंद्र को कई राज्यों में सूखे से उत्पन्न दशा से निबटने में सक्रियता बरतने की सलाह दी थी।

सरकार पर कामकाज के नियमों के तहत आने वाले तौर तरीकों को पूरी तरह ध्वस्त करने का आरोप लगाते हुए तिवारी ने कहा कि जो धन गरीबों के पास जाना चाहिए था, उसमें केंद्र द्वारा छेड़छाड़ की जा रही है और उसे रोका जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय सेना की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक पर खास कवरेज, देखिए - COBRAPOST IN-DEPTH LIVE

मीडिया में रिपोर्ट है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मनरेगा के तहत काम की मांग में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर ऑफ द रिकार्ड व्हाट्स ग्रूप के माध्यम से राज्यों को सूखा वर्ष में इस कार्यक्रम के तहत ज्यादा काम नहीं सृजित करने को कहा।

इसे भी पढ़िए :  सरकार 300 गांवों को आर्थिक वृद्धि केंद्र के रूप में विकसित करेगी: मोदी

मंत्रालय ने राज्यों के अधिकारियों से कहा कि मनरेगा के काम सृजित करने की अंध दौड़ जारी नहीं रह सकती और चेतावनी दी कि और धन शीघ उपलब्ध नहीं कराया जा सकता एवं राज्यों को उन्हें पहले से मिली धनराशि के हिसाब से विवेकपूर्ण तरीके से योजना बनानी चाहिए।