जाने 2016 में किन-किन हस्तियों के व्यंग्य और विविध तरह की चर्चाओं से भरा रहा सोशल मीडिया

0
मीडिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस साल देश में कई ऐसे हंगामे हुए जिसने एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पुरे देश को ही हिला दिया। चाहे वो सर्जिकल स्ट्राइक हो, या फिर नोटबंदी। यह साल पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, क्रिकेटर मोहम्मद शमी और ‘तैमूर’ तक सोशल मीडिया विभिन्न तरह के व्यंग्य और विविध तरह की चर्चाओं से भरा रहा। 2016 में नोटबंदी का मुद्दा सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले मुद्दों में से एक रहा। आठ नवंबर को इसकी घोषणा के बाद ट्वीटर सहित सारे सोशल मीडिया पर तरह-तरह के संदेशों की बाढ़ आ गई। एटीएम और बैंकों के बाहर लगी लंबी लाइनों पर टिप्पणी करते हुए ट्विटर इस्तेमाल करने वाले साहिल शाह ने कहा, ‘पता नहीं लाइन एटीएम के बाहर लगी है या शिरडी में।’

इसे भी पढ़िए :  26 जनवरी को दिल्ली को दहलाने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी

एक संदेश में फ्रांस की रानी मैरी एंटोनिएट की पेंटिंग पर मोदी का चेहरा लगा दिया गया और उस पर कैप्शन में लिखा था ‘मोदी एंटोनिएट।’भाषा’ की खबर के मुताबिक ’ इसमें कहा गया, ‘उनके पास नोट नहीं हैं, उन्हें प्लास्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए।’ कार्तिक नाम के एक व्यक्ति ने लिखा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद एक घंटे के भीतर आए संदेशों से पता चलता है कि बेरोजगारी कालेधन से बड़ी समस्या है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी बोले-पाकिस्तान सुन ले, हम अपने 18 जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाने देंगे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse