PM मोदी ने पाक पर कसा तंज, कहा- हमारी कसरत से पड़ोसी को डरने की जरूरत नहीं

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाहिर तौर पर नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर सेना के सर्जिकल स्ट्राइक हमलों की ओर इशारा करते हुए रविवार(9 अक्टूबर) को कहा कि इस साल की विजया दशमी देश के लिए बहुत खास है। उन्होंने कहा कि किसी मजबूत देश के लिए बहुत सक्षम सशस्त्र बल जरूरी हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी से मिलकर फंसी कांग्रेस, सहयोगी पर्टियों ने साधा निशाना

पीएम मोदी ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि अगर कोई सुबह उठकर कसरत करता है तो पड़ोसी को इससे डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कसरत खुद के स्वास्थ्य के लिए की जाती है। परोक्ष रूप से पाकिस्तान का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि ‘‘मजबूत होने का मतलब किसी के खिलाफ होना नहीं होता।

इसे भी पढ़िए :  आखिर क्यू फॅालो करते है प्रधानमंत्री इस युवक को ट्विटर पर , क्या है शादी के कार्ड का सच

उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी मजबूती के लिए अभ्यास करें तो पड़ोसी देश को यह चिंता करने की जरूरत नहीं है कि यह उस पर निशाना साधने के लिए है। मैं खुद को मजबूत करने और अपनी सेहत के लिए ही तो व्यायाम करता हूं।’’

इसे भी पढ़िए :  सैनिक रामकिशन का अंतिम संस्कार आज, केजरीवाल बोले- मोदी के फर्जी राष्ट्रवाद की खुली पोल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse