कश्मीरी नौजवानों ने सेना के क्षतिग्रस्त वाहन से सैनिक को सुरक्षित बाहर निकाला, देखें वीडियो

0
कश्मीरी यूथ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: कश्मीरी नौजवानों ने आज शहर के लासजन इलाके के पास श्रीनगर बाइपास रोड पर हुई एक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो चुके भारतीय थलसेना के वाहन के भीतर फंसे एक सैनिक को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसे भी पढ़िए :  आतंकियों पर टूटा भारतीय सेना का कहर, घुसपैठ की कई कोशिशें नाकाम, 13 आतंकी ढेर

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थलसेना के वाहन के ड्राइवर ने लासजन इलाके में अपना नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई और सड़क से नीचे उतर गई।

अधिकारी ने बताया कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन के भीतर एक सैनिक फंसा हुआ था और उसे बाहर निकालने की अन्य सैनिकों की कोशिश कामयाब नहीं हो रही थी।

इसे भी पढ़िए :  झारखंड बीजेपी में बगावत की बू, अध्‍यक्ष ने रखी इस्‍तीफे की पेशकश

उन्होंने बताया, ‘‘तभी कुछ स्थानीय कश्मीरी नौजवान मौके पर पहुंचे और थलसेना के क्षतिग्रस्त वाहन के बगल में एक ट्रक लगाकर घायल सैनिक को बाहर निकालने में कामयाब रहे।’’ कुछ राहगीरों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में शूट कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप की सीबीआई जांच को तैयार हैं सीएम अखिलेश

अगले पेज पर देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse