अगस्त से शुरू होगी नेट की आवेदन प्रक्रिया

0
अगस्त से शुरू होगी नेट की आवेदन प्रक्रिया

नेट परिक्षार्थियों के लिए एक खुशखबरी की खबर यह है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नेट परीक्षा कि तिथि की घोषणा कर दी है। इस बार यह परीक्षा 5 नवंबर को होगी। नेट के लिए आवेदन की प्रकिया 11 अगस्त  से शुरू होगी। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर होगी। परीक्षा फीस कि अंतिम तिथि 12 सितंबर है और सबसे जरूरी बात यह है कि इस परीक्षा में आधार कार्ड को भी अनिवार्य बनाया गया है। परीक्षा फॉर्म में आधार नंबर की अनिवार्यता जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों में लागू होंगे। इन राज्यों के आवेदकों को फॉर्म भरते समय राशन कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, पासपोर्ट का नंबर या किसी अन्य सरकारी पहचान संख्या भरनी होगी। इन राज्यों के परीक्षार्थियों को अपना परीक्षा केंद्र का चयन भी वहीं करना होगा।

इसे भी पढ़िए :  सीआईसी के आदेश पर अब यूपीएससी बताएगा हिंदी और अंग्रेजी का कट ऑफ

सीबीएसई ने यूजीसी नेट-2017 का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया है कि यह कदम परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए क्यों सिरदर्द है सिमी

Click here to read more>>
Source: ndtv india