दिल्ली के 21वें LG बने अनिल बैजल, केजरीवाल की मौजूदगी में ली शपथ

0
दिल्ली के 21वें

दिल्ली के 21वें उप-राज्यपाल के तौर पर अनिल बैजल ने शनिवार सुबह शपथ ली। राज निवास में सुबह 11 बजे उनका शपथग्रहण हुआ। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंच पर मौजूद थे। शपथ लेने के बाद नए एलजी अनिल बैजल ने सीएम केजरीवाल से भी हाथ मिलाए।

इसे भी पढ़िए :  वेटिकन सिटी में आज मदर टेरेसा को घोषित किया जाएगा 'संत' 

बता दें, पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने 22 दिसंबर को एलजी पद से इस्तीफा दे दिया था। अनिल बैजल 1969 बैच के आईएस ऑफिसर हैं। वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय गृह सचिव रह चुके हैं। उन्होंने केंद्र सरकार में कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इस से पहले वह थिंकटैंक विवेकानंद फाउंडेशन से जुड़े हैं। इसके अलावा बैजल दिल्ली विकास प्राधिकरण के वाइस प्रेसिडेंट रहे हैं और इनकी इमेज एक तेजतर्रार अफसर के तौर पर रही है। वो इंडियन एयरलाइंस के सीएमडी, प्रसार भारती के सीईओ, गोवा के डेवलपमेंट कमिश्नर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप न्यूज़ चैनल नहीं देखते तो जरूर देखिए ये 10 मिनट का बुलेटिन और रखिए खुद को अपडेट। देखिए -GOOD MORNING COBRAPOST

एलजी से दिल्ली सरकार के रिश्ते कुछ खास नहीं थे। नए उपराज्यपाल के पदभार संभालने के बाद, ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि अब दिल्ली की राजनीति क्या रंग लेती है। दिल्ली सरकार और नए एलजी का किस तरह का समीकरण रहेगा।

इसे भी पढ़िए :  सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर धरने पर लगी रोक को LG नजीब जंग ने बताया 'अमान्य'