NIA ने पाकिस्तानी आतंकवादी बहादुर अली के खिलाफ दायर की चार्जशीट, वीडियो में देखिए आतंकी का कबूलनामा

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। कश्मीर में पिछले साल जुलाई महीने में गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी आतंकवादी बहादुर अली के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) ने आरोपपत्र दाखिल कर दिया। आतंकी अली पर लश्कर ए तैयबा के लिए काम करने और दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों पर हमला करने की साजिश रचने का आरोप है।

इसे भी पढ़िए :  विदेश मंत्रालय ने कहा पाकिस्तान आतंकवाद फैला रहा है

बता दें कि कश्मीर में आतंकी बहादुर अली को एनआईए ने 26 जुलाई को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इस आतंकी ने कबूल किया था कि वो जमात-उद-दावा के लिए भी काम करता था। अली जमात के लिए फंड जुटाने का काम करता था।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्या है प्लास्टिक के चावल पहचानने का आसान तरीका

एनआईए के मुताबिक लश्कर ए तैय्यबा के आतंकी बहादुर अली को पीओके स्थित कंट्रोल रूम से लगातार निर्देश दिए जाते थे। इसमें पाकिस्तान सेना का भी सहयोग रहता था। एनआईए के आईजी संजीव कुमार सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहादुर अली के कथित इकबालिया बयान का एक वीडियो भी दिखाया गया।

इसे भी पढ़िए :  क्रिसमस के मौके पर मोदी देंगे देश को ये तोहफा..... जरूर पढ़े

अगले पेज पर देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse