नोटबंदी का समर्थन करने पर मेरा पॉलिटिकल मर्डर करने की हो रही है साजिश: नीतीश कुमार

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

नीतिश

उन्होंने माना कि इस मुद्दे पर तैयारी के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पर रहा है। अलग-अलग मुद्दे पर अपने स्टैंड की चर्चा करते हुए नीतीश ने बताया कि यूपीए के शासनकाल में जब जीएसटी लाया गया था तब भाजपा के साथ रहने और उस मुद्दे पर उनके विरोध के बावजूद उन्होंने समर्थन किया था, लेकिन इसका मतलब उन्होंने कांग्रेस का समर्थन नहीं किया। वैसे ही राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को भी समर्थन दिया था।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए : मुंबई हमले का मास्टरमाइंड मक्की ने भारत को दी धमकी, कहा ‘कश्मीर आज़ाद होकर रहेगा’

नीतीश ने मीडिया पर व्यंग्य करते हुए कहा कि राजनीतिक सवालों पर मेरी राय की लोग अपने मन के मुताबिक व्याख्या करते हैं और मेरे राजनीतिक जीवन को खत्म करने का प्रयास किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए -कैसे PM मोदी के सपनों को चूर कर रहा है रिलायंस का 'फ्री-जियो'

इस बैठक में नीतीश ने भाजपा पर पूरे देश में उन्मादी और संघीय ढांचे पर प्रहार करने का भी आरोप लगाया। नीतीश ने सोमवार को बिहार विधानपरिषद में भाजपा सदस्यों द्वारा कुछ आपत्तिजनक नारे लगाने की भी चर्चा करते हुए कहा कि जो मामले राज्य से जुड़े नहीं हैं उन्हें उठाना अनैतिक और राजनीतिक मर्यादा के विपरीत हैं। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने नीतीश कुमार से बातचीत भी की थी और इस बात की शिकायत की थी कि उन्हें मालूम चला है कि सदन में जनता दल यूनाइटेड के पार्षद मूक दर्शक बने रहे।

इसे भी पढ़िए :  'नीतीश कुमार पर हो गया है लालू यादव की संगत का असर'
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse