नोटबंदी का समर्थन करने पर मेरा पॉलिटिकल मर्डर करने की हो रही है साजिश: नीतीश कुमार

0
नीतिश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार का समर्थन करने वाले नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे विरोधी मेरी राजनीतिक हत्या करना चाहते हैं। सोमवार शाम जनता दल यूनाइटेड की विधानमंडल की बैठक में विधायकों को संबोधित करते हुए नीतीश ने साफ किया कि कालेधन पर केंद्र सरकार को समर्थन भाजपा का समर्थन नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद कागज का टुकड़ा बने नोटों से बनाई जा सकती है बिजली, पढ़िए कैसे

उन्होंने अपने विधायकों के सामने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी मुद्दे पर समर्थन के स्टैंड को राजनीतिक करवट से जोड़ना गलत है। मीडिया में आई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से उनकी मुलाकात को खबरों को खारिज करते हुए उन्हें बकवास करार दिया।

इसे भी पढ़िए :  समाजवादी पार्टी के विधायक की दबंगई, स्टोरी करने गए कोबरापोस्ट के पत्रकार को थाने में अवैध हिरासत में रखवाया

नीतीश के भाषण से साफ था कि वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पहले ट्वीट कर और फिर अपने भाषण में काले धन के मुद्दे पर नीतीश के समर्थन के लिए धन्यवाद देने के बाद से शुरू हुई राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  आज आएंगे उपचुनाव की 4 विधानसभा सीटों के नतीजे, नोटबंदी के बाद बीजेपी का पहला टेस्ट रिजल्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse