1987 के बाद से ऐसा नहीं देखा : पासवान

0
1987 के बाद से ऐसा नहीं देखा : पासवान

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि मैंने 1987 के बाद से ऐसी स्थिति नहीं देखी है। बिहार में इस बार की बाढ़ करीब तीन दशकों में सबसे विकराल है। लोजपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाया और पीएम ने केंद्र द्वारा बिहार को हरसंभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार ने बिहार सरकार के साथ तालमेल कर प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रभावी कदम उठाए है।

इसे भी पढ़िए :  पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम, सुर्खियां और बड़ी खबरें देखिए – GOOD MORNING COBRAPOST

सरकार लोगों को मदद पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। यह स्वाभाविक बात है कि इस बड़े पैमाने पर आई बाढ़ के कारण लोग परेशान हो रहे है।

इसे भी पढ़िए :  ‘देश में नमक की कोई कमी नहीं, दाम सामान्य हैं, अफवाहों पर ध्यान न दें’

Click here to read more>>
Source: ndtv india