ओम पुरी ने खुद की थी अपनी मौत की भविष्यवाणी !

0
ओम पुरी

मशहूर अभिनेता ओम पुरी का निधन हो गया है। 66 वर्षीय ओम पुरी ने मुंबई में शुक्रवार सुबह अंतिम साँसें लीं। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। बीबीसी की हिंदी वेबसाइट का कहना है कि उनके साथ एक इंटरव्यू में ओम पुरी ने अपनी मौत के बारे में बात की थी और कहा था कि उनकी मौत अचानक ही होगी। उस इंटरव्यू में ओम पुरी ने कहा था, ”मृत्यु का भय नहीं होता, बीमारी का भय होता है। जब हम देखते हैं कि लोग लाचार हो जाते हैं बीमारी की वजह से और दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। उससे डर लगता है। मृत्यु से डर नहीं लगता।”

इसे भी पढ़िए :  भड़काऊ भाषणों पर चुनाव आयोग ने दी पार्टियों को नसीहत, पढ़िए क्या कहा

मार्च 2015 में लिए गए इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ”मृत्यु का तो आपको पता भी नहीं चलेगा। सोए-सोए चल देंगे। मेरे निधन के बारे में आपको पता चलेगा कि ओम पुरी का कल सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर निधन हो गया।”

इसे भी पढ़िए :  बैंकों ने भ्रष्टाचार फैलाने वाले बेईमान कर्मचारियों को पकड़ने के लिए बिछाया यह जाल

और असल में हुआ भी ऐसा ही। शुक्रवार सवेरे अचानक उनके निधन की ख़बर आई।