पाक सेना की फायरिंग में एक जवान शहीद, पढ़िए इसके बाद भारतीय सेना ने क्या किया

0
पाक सेना
फोटो रॉयटर से साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाक सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों और मोर्टार गोलों का इस्तेमाल कर भारतीय चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। जम्मू कश्मीर के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में महिला की मौत हो गई। सेना की उत्तरी कमान के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी सेक्टर में संघर्षविराम उल्लंघन का जवाब भारी गोलीबारी से दिया जा रहा है। एक जवान शहीद हो गया। पुंछ सेक्टर में गोलीबारी में दो महिलाएं घायल हो गईं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेएस जौहर ने बताया कि दो महिलाएं घायल हुईं हैं। उनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसी) जम्मू में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  ‘हमेशा क्रूरता नहीं होता पति का विवाहेतर संबंध’

पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह से दोनों सीमावर्ती जिलों में भारतीय चौकियों और गांवों पर गोलीबारी कर संघर्षविराम उल्लंघन किया था। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिक बालकोट सेक्टर में 120 मिमी और 82 मिमी के मोर्टारों, स्वचालित व छोटे हथियारों से सुबह नौ बजे से बिना किसी उकसावे के गोलाबारी कर संघर्षविराम उल्लंघन में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक गोलीबारी का उचित तरीके से और करारा जवाब दे रहे हैं।
अगले पेज पर पढ़िए- एक महीने में साठ बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है पाक

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर अखिलेश यादव ने लिखी पीएम मोदी को चिट्टी, पढ़िए - क्या सलाह दी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse