गोवा में बनी बीजेपी की सरकार को लेकर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसके बाद कांग्रेस सांसद नारेबाजी करते हुए आसंदी के सामने तक आ गए। वे ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ नारा लगा रहे थे। लगातार हंगामा होते देख सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

राज्यसभा में जाने से पहले दिग्विजय सिंह ने गोवा में कांग्रेस सरकार न बन पाने को लेकर एक बार फिर सफाई दी। कांग्रेस की चुनावी असफलताओं के सवाल पर दिग्गी यहां तक कह गए कि मोदी कोई भगवान नहीं हैं कि उन्हें रोका न जा सके। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी भगवान नहीं है, उन्हें रोका जा सकता है। उसके लिए उन पार्टियों में राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है जो सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हैं।’

इसे भी पढ़िए :  मायावती द्वारा बनाए इस पार्क में शपथ लेगी बीजेपी की नई सरकार

उन्होंने गोवा के कांग्रेस विधायक विश्वजीत राणे पर भी सवाल खड़े किए। दिग्गी ने कहा, ‘कल सुबह 10 बजे उन्होंने विप पर साइन किए और 12 बजे वह फ्लोर टेस्ट में मौजूद नहीं थे।’ बता दें कि राणे ने ही सबसे पहले दिग्विजय की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने इस संबंध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र भी लिखा था। उन्होंने कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया है।

इसे भी पढ़िए :  आम आदमी पार्टी ने पूर्व अधिकारी 'गोम्स' को बनाया गोवा का सीएम उम्मीदवार
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse