BSF ने पाकिस्तानी तस्करों पर फायरिंग कर पकड़ी 40 करोड़ की हेरोइन

0
40 करोड़
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बॉर्डर पर BSF ने सरहद पर लगी फेंसिंग के पास आकर भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंक रहे पाकिस्तानी तस्करों पर फायरिंग करेके 40 करोड़ की हेरोइन बरामद की, लेकिन तस्कर घंने अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब हो गए।

बीएसएफ को सर्च अभियान के तहत घटनास्थल से 40 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीएसएफ की बीओपी दोना तेलू मल के पास शुक्रवार रात दो बजे घटी।बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आर.एस कटारिया ने बताया कि फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीओपी तोना तेलू मल के पास बीएसएफ बटालियन-137 के जवान फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे कि उन्होंने पाकिस्तान की तरफ दो तस्करों की गतिविधि देखी। जवान सतर्क हो गए।

इसे भी पढ़िए :  बॉर्डर पर दिखा रहस्यमयी बैलून

जैसे ही पाक तस्कर फेंसिंग के पास आकर हेरोइन के पैकेट भारतीय सीमा में फेंकने लगे तो जवानों ने उन्हें चेतावनी दी। लेकिन तस्कर अपने कार्य में जुटे रहे।  बीएसएफ ने अंधेरे में फायरिंग करना शुरू कर दिया। बीएसएफ की फायरिंग देख तस्कर घंने अंधेरे का फायदा उठा कर वहां से भाग गए। बीएसएफ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां से हेरोइन के छोटे पैकेट 131 और दो पैकेट एक-एक किलो के बरामद हुए। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत चालीस करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद पहली बार पीएम से मिले राहुल, किसानों के हित के लिए की मांग

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse