BSF ने पाकिस्तानी तस्करों पर फायरिंग कर पकड़ी 40 करोड़ की हेरोइन

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा

श्रीनगर के बार्डर पर भारत-पाकिस्तान के बीच हो रही गोलाबारी और दिवाली पर्व को देखते हुए पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने पेट्रोलिंग तेज की है। इसके अलावा आरपीएफ ने दीवाली पर्व पर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। बाजारों में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। श्रीनगर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी के चलते बीएसएफ ने फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, अमृतसर और पठानकोट से लगती भारत-पाक की सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि रात को सरहद पर स्पेशल पेट्रोलिंग चलाई जा रही है ताकि पाक की तरफ से पंजाब के बार्डर से घुसपैठ न हो सके। दिन के समय भी बीएसएफ जवानों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। सतलुज दरिया में भी मोटर बोट के जरिए गश्त जारी है।

इसे भी पढ़िए :  बोफोर्स के बाद पहली बार भारतीय सेना को मिलीं तोपें, आज राजस्थान में होगा परीक्षण

उधर, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ के जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और उनके सामानों की चेकिंग की। ट्रेनों में खोजी कुत्तों से चेकिंग की गई। इसके अलावा बाजारों व बस स्टैंड पर लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए।

इसे भी पढ़िए :  कलराज मिश्र ने किया गडकरी का समर्थन, कहा- मनमोहन सिंह ने ही दिया था ‘अच्छे दिन’ का नारा
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse