दहशत में पाक! 50 आतंकियों के खात्मे के बाद PoK छोड़कर भागे कई आतंकी संगठन

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इन कैंपों में 500 से ज्यादा आतंकवादी हैं जिनमें ज्यादातर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के हैं। इंटेलिजेंस रिपोर्ट का हवाला देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा 300 आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के हैं। रिपोर्ट को पूरी तरह विश्वसनीय बताते हुए अधिकारियों ने कहा है कि इसे पश्चिमी एजेंसियों की मदद से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फराबाद में तीन ऐसे कैंप, पीर चनासी, अक्शा मस्कर और ताबुक में मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  मुठभेड़ के बाद दिल्ली की तरफ भागे दो आतंकी, राजधानी में हाई अलर्ट जारी

काउंटर इंटेलिजेंस जासूसों ने बताया कि इन कैंपों में देर रात 2.30 बजे से ही गतिविधियां शुरू हो जाती हैं, यहां नए लड़कों को कड़ी शारीरिक ट्रेनिंग दी जाती है। रात 10 बजे ‘इशा की नमाज’ के साथ इन कैंपों की गतिविधियां समाप्त होती हैं।

इसे भी पढ़िए :  ‘PM मोदी की नजर नई पीढ़ी के भविष्य पर है और राहुल की नजर संसद बाधित करने पर’

अधिकारियों के मुताबिक, इन कैंपों को अलग-अलग काम दिए जाते हैं और ट्रेनिंग मैन्युअल को यहां तीन टुकड़ों में बांटा गया है। काउंटर इंटेलिजेंस जासूस ने बताया, ‘ पकड़े गए आतंकवादियों से की जाने वाली पूछताछ के आधार पर हमें पता चला है कि लॉन्च पैड पर ले जाए जाने से पहले एक आतंकवादी को तीन तरह की ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है – दौरा-ए-तलबा (बेसिक ट्रेनिंग), दौरा-ए-आम (शारीरिक ट्रेनिंग) और दौरा-ए-खास (हथियारों की ट्रेनिंग)।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना का एक जवान शहीद

एलओसी पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद खौफजदा पाकिस्तान ने बार्डर के लगभग 300 गांव भी खाली करा दिए हैं।

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse