भारत आ रही हैं दो पाक नौकाएं, बॉर्डर पर दिखें पाक सैन्य अफसर

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

वहीं भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सोमवार को भारत में चीनी दूत से मुलाकात की। इससे पहले पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर जंजुआ ने फोन करके डोभाल से बातचीत की थी। 18 सितंबर को उरी में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए हमले में 18 भारतीय जवानों की मौत हो गई थी। दो घायल जवानों की बाद में अस्पातल में मृत्यु हो गई थी। सेना की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी मारे गए थे। उरी हमले 10 दिन बाद भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक करके कई आतंकियों को मार गिराया था। ताजा हालात को देखते हुए भारत ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सीमा से लगे कई गांव सुरक्षा कारणों से खाली करा लिया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: NDA में दरार, संसद में ममता का साथ देगी शिवसेना

अभी तक पाकिस्तान इस बात से इनकार करता रहा है कि भारत ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना ने निगरानी बढ़ा दी है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सेना के बड़े अधिकारी एलओसी पर तैनात पाक सैनिकों का मुआयना करते देखे हैं। आम तौर पर इतने बड़े स्तर के अधिकारी एलओसी पर खुद मुआयना करने नहीं आते। पाकिस्तान ने एलओसी पर तैनात सैनिकों की संख्या भी काफी बढ़ा दी है। पिछले हफ्ते भारत के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार देश के सभी संवेदनशील स्थलों और सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  किसी महल से भी महंगा है ये कुत्ता, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse