कांग्रेस ने पर्रिकर को बताया ‘बड़बोला’ रक्षा मंत्री

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर उनके ‘पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करने की नीति’ को लेकर दिए गए बयान के लिए शुक्रवार(11 नवंबर) को करारा हमला करते हुए उन्हें ‘बड़बोला’ करार दिया। पार्टी ने कहा कि वह गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी विधानसभा चुनाव में शीला होंगी कांग्रेस का चेहरा

कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि ‘आपका रक्षा मंत्री बड़बोला है जो हर तरीके से गैर जिम्मेदार है।’ शर्मा से पर्रिकर की टिप्पणी के बारे में पूछा गया था जिस पर वह जवाब दे रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  मोदीजी ने दो वर्षों में देश को ‘असहिष्णु भारत’ के रूप में पहचान दिलाई है : कांग्रेस

गौरतलब है कि पर्रिकर ने एक दिन पहले कहा था कि क्यों भारत को ‘पहले इस्तेमाल नहीं करने की नीति’ के बजाए यह नहीं कहना चाहिए कि हम एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति हैं और हम इसे गैर जिम्मेदाराना तरीके से इस्तेमाल नहीं करेंगे। पर्रिकर के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़िए :  देर रात फिल्म की शूटिंग से लौट रही थी ये मशहूर अभिनेत्री...सुनसान जगह पर हुआ खौफनाक हादसा