PM मोदी की एकतरफा बातों से थक चुकी है जनता: राहुल गांधी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर संसद में व्यवधान के लिए विपक्ष की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार(10 दिसंबर) को गुजरात में एक रैली कहा कि उन्हें जनसभा में बोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है, क्योंकि उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक के बाद इन राज्यों पर मंडरा रहा आतंकी हमले का खतरा

पीएम मोदी के आरोपों पर शाम होते-होते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री को संसद का सामना करने और विपक्ष के सवालों का जवाब देने की चुनौती दी है। राहुल गांधी ने जवाब में ट्वीट किया, ‘मोदीजी जनता आपकी एकतरफा बातों से तंग आ गई है। मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि ईमानदारी से संसद का सामना कीजिए और हमारे सवालों का जवाब दीजिए।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस के पंजाब घोषणा-पत्र पर केजरीवाल का तंज, क्या पार्टी ने अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में ऐसा वादा निभाया

पीएम मोदी ने रैली में कहा था कि विपक्ष मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दे रहा, इसलिए मैंने जनसभा में बोलने का फैसला किया है, लेकिन जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं लोकसभा में 125 करोड़ देशवासियों की आवाज रखने की कोशिश करूंगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी आलोचना करने वालों और जनता की समस्याओं को उठाने वालों को जनता को यह भी बताना चाहिए कि लोगों को कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं है और वे मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान से दोस्ती चीन को पड़ी मंहगी,भारत की मंडी में चीन के लहसुन का विरोध