वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले पीएम- अर्थव्यवस्था के तौर-तरीकों में बुनियादी बदलाव लाना हमारा सपना और उद्देश्य

0
वाइब्रेंट गुजरात
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (10 जनवरी) को वाइब्रेंट गुजरात समिट के आठवें कार्यक्रम में भाषण दिया। मोदी ने सबसे पहले कार्यक्रम में सहयोग करने वाले देशों का धन्यवाद किया। उन्होंने जापान और कनाडा का अलग से भी शुक्रिया किया। मोदी ने आगे कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमि है और भारत की व्यापार की भावना को भी दिखाती है। मोदी ने कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी विकास में तेजी लाती है और सरकार को ठीक और सरल रूप से काम करने में मदद करती है। मोदी ने मौजूद लोगों ने कहा, ‘यकीन कीजिए हम लोग दुनिया की सबसे डिजीटल अर्थव्यवस्था बनने की दहलीज पर खड़े हैं।’

इसे भी पढ़िए :  सीएम खट्टर की कुर्सी पर लटकी तलवार

मोदी ने कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद भारत ने अच्छी बढ़त हासिल करके दिखाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव के लिए पूरी कोशिश कर रही है। मोदी ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ वैश्विक स्तर पर उतना बड़ा ब्रैंड बन चुका है जो कि भारत के पास पहले नहीं था। उन्होंने बताया कि भारत निर्माण उद्योग में दुनिया में छठा स्थान रखता है।

इसे भी पढ़िए :  शीना वोरा हत्याकांड में नया मोड़, ड्राइवर श्यामवर राय बना सरकारी गवाह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse