जब नोटबंदी को पत्रकारों ने सराहा, तो PM मोदी बोले- ‘थैंक यू भैया’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना किए जाने पर पीएम ने उन पत्रकारों को ‘थैंक यू भैया’ कहा है। दरअसल 16 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा की एक बैठक में शरीक होने के लिए सोमवार(14 नवंबर) को प्रधानमंत्री पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग पहुंचे।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री की तारीफ में बोले लाल बहादुर शास्त्री के बेटे, 'मेरे पिता की तरह काफी मेहनती हैं पीएम मोदी'

वहां मौजूद कुछ पत्रकारों ने भ्रष्टाचार, कालाधन, जाली नोट और आतंकवाद वित्तपोषण से निपटने के लिए 500 और 1,000 रूपये के पुराने नोट को अमान्य करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री ने पत्रकारों के धन्यवाद को स्वीकार करते किया और मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘थंक यू भैया।’’ इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में थे।

इसे भी पढ़िए :  13 की बजाय 37 रिटर्न, पढ़िए क्या हैं GST की अन्य चुनौतियां

गौरतलब है कि नोटबंदी फैसले के बाद विपक्षी दलों ने नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की है। विपक्ष के नेता मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के बैठकें कर रहे हैं। एक दिन पहले रविवार को पीएम ने गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए लोगों से 30 दिसंबर तक सरकार को सहयोग देने को कहा था।

इसे भी पढ़िए :  लो आ गया... 2017 का सरकारी कैलेंडर, योजनाओं और उपलब्धियों से बढ़कर छाए पीएम मोदी