आज PM मोदी एक बार फिर करेंगे ‘मन की बात’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज(30 अक्टूबर) को रेडियो पर एक बार फिर ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का ये 25वां प्रसारण होगा।

पीएम रेडियो पर हर महीने के आखिरी रविवार को इस कार्यक्रम के माध्यम से अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने कहा अघोषित आय का पता लगाएं आयकर अधिकारी

दीपावली के मौके पर पीएम मोदी देश की रक्षा के लिए सरहद पर तैनात जवानों के हौसले पर अपने विचार रख सकते हैं। दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों से सरहद पर तैनात जवानों को बधाई संदेश भेजने की अपील भी की थी।

इसे भी पढ़िए :  चमकेगा इंडिया: न्यूक्लियर पावर इंडस्ट्री में सबसे बड़ा विस्तार, पहली बार एक साथ 10 न्यूक्लियर रिएक्टर्स को मंजूरी

इससे पहले पीएम मोदी ने गत महीने 25 सितंबर को मन की बात में भारतीय सेना की तारीफ की थी। उन्होंने भारतीय सेना पर भरोसा जताते हुए कहा था कि हमें सेना पर नाज है।

इसे भी पढ़िए :  यौन शोषण के खिलाफ मेनका गांधी की नई पहल, बड़े बदलाव की उम्मीद