पीएम मोेदी ने कहा- ‘खुशी हुई कि संयम के साथ नोट बदल रहे हैं लोग’

0
पंजाब

500 और 1000 रुपये के नोट बदलने का काम बैंकों और डाकघरों में गुरुवार से शुरू हो गया है। बैंकों और पोस्ट ऑफिसों में लंबी लाइनें लगी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जानकर बहुत खुशी हो रही है कि लोग बैंकिग अधिकारियों का आभार व्यक्त कर रहे हैं और शांति के साथ व्यवस्थित तरीके से अपने नोट बदलवा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  मुसलमानों को वोट की मंडी ना समझें: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अटूट प्रयास कर रही है। साथ ही वह देश के सभी नागरिकों तक विकास का लाभ पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश को भ्रष्ट्राचार मुक्त बनाने के लिए ये सरकार अटल है।

इसे भी पढ़िए :  आरबीआई की दरों में कोई बदलाव नहीं, GDP अनुमान 7.6 से घटाकर 7.1