पुराने नोटों से इन कामों को निपटाया जा सकता हैं, पढिए खबर

0
नोटों

मोदी सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने गुरुवार को बिजली बिल, पानी बिल, टैक्स, पेनल्टी और केंद्र एवं राज्य सरकार के संस्थानों की फीस चुकाने में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह सुविधा भी आपको शुक्रवार, 11 नवंबर की मध्य रात्रि तक के लिए ही होगी। मंगलवार की रात को ही 500 और 1000 रुपये के नोटों को अमान्य ठहराए जाने की घोषणा करते वक्त ही पीएम मोदी ने रेलवे, मेट्रो, रेल कैटरिंग, एयरलाइन टिकट, एलपीजी सिलिंडर और डॉक्टर के पर्चे पर दवाइयों की खरीद पर इनके इस्तेमाल की छूट दी थी। आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास ने गुरुवार को ट्वीट कर जानकारी दी, ‘पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बिजली बिल, पानी बिल, टैक्स, पेनल्टी और केंद्र एवं राज्य सरकार के संस्थानों की फीस के तौर पर स्वीकार किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के लिए चैरिटी से धन जुटा रहा है पाक, ये पूरी रिपोर्ट आपको चौंका देगी

हालांकि दास ने यह भी साफ किया कि यह सुविधा सिर्फ 11 नवंबर की मध्य रात्रि तक के लिए ही है और इसका भी रेकॉर्ड रखा जाएगा। यही नहीं पीएम मोदी ने ऐलान के वक्त ही सरकारी अस्पतालों, मिल्क बूध, श्मशान घाट और पेट्रोल पंपों पर 11 नवंबर को रात 12 बजे तक इन नोटों को स्वीकार किए जाने की बात कही थी। इस बीच गुरुवार को सुबह से ही बैंकों ने 500 और 2000 रुपये के नए नोटों को जारी करना शुरू कर दिया है। हालांकि पहले दिन दिल्ली-एनसीआर और मुंबई समेत पूरे देश में बैंकों में भारी भीड़ देखी गई।

इसे भी पढ़िए :  ATM नहीं पकड़ सकता नकली नोट, RBI का भी बदलने से इनकार