क्रिसमस के मौके पर पीएम मोदी सांता क्लॉज बन बाटेंगे कैशलेस गिफ्ट, ग्राहकों-दुकानदारों को बनाएंगे करोड़पति

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पिछले दिनों नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कान्त ने ‘लकी ग्राहक योजना’ और ‘डिजी धन व्यापार योजना’ की घोषणा करते हुए कहा था कि इनके दायरे में 50 रुपए से लेकर 3,000 रुपए तक के छोटे लेनदेन आएंगे। इसका मकसद समाज के प्रत्येक वर्ग को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है। कान्त ने इसे देशवासियों के लिए क्रिसमस का तोहफा करार दिया। उन्होंने कहा था कि इसका पहला ड्रॉ 25 दिसंबर को होगा और ‘मेगा ड्रॉ’ 14 अप्रैल को बी आर अम्बेडकर की जयंती पर होगा।

इसे भी पढ़िए :  मोदी से मिलीं ममता, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नहीं हुई कोई बात

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) 25 दिसंबर से अगले 100 दिन तक 15,000 विजेताओं की घोषणा करेगा। प्रत्येक विजेता को 1,000 रुपए दिए जाएंगे। ग्राहकों तथा दुकानदारों के लिए 7,000 साप्ताहिक पुरस्कार होंगे। उपभोक्ताओं के लिए मेगा पुरस्कार एक करोड़ रुपए, 50 लाख और 25 लाख रुपए का होगा। मर्चेंट या दुकानदारों के लिए यह 50 लाख, 25 लाख और 5 लाख रुपए होगा। डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने की इस योजना पर अनुमानित खर्च 340 करोड़ रुपए आएगा।

इसे भी पढ़िए :  हैदराबाद में बोले पीएम मोदी ‘मुझे गोली मार दो’ लेकिन दलितों पर हमला बंद करो
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse