क्रिसमस के मौके पर पीएम मोदी सांता क्लॉज बन बाटेंगे कैशलेस गिफ्ट, ग्राहकों-दुकानदारों को बनाएंगे करोड़पति

0
सांता क्लॉज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल क्रिसमस के मौके पर देशवासियों के लिए सांता क्लॉज बनेंगे और लोगों को तोहफा देंगे। दरअसल, 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री उस योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं जिसके तहत डिजिटल पेमेंट करने वाले ग्राहकों और दुकानदारों को तोहफा दिया जाएगा। 8 नवंबर यानी नोटबंदी के बाद डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने क्रिसमस के दिन से पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुरस्कार दैनिक, सप्ताहिक आधार पर दिये जायेंगे साथ ही बड़ा नकद पुरस्कार भी दिया जायेगा। कुल 340 करोड़ रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी को भाषण में बलोचिस्तान का नहीं करना चाहिए था जिक्र: सलमान खुर्शीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस के मौके पर दो योजनाओं ‘लकी ग्राहक योजना’ और ‘डिजी धन व्यापार योजना’ का शुभारंभ करेंगे। यह योजना अगले 100 दिनों तक चलेगी, जिसके तहत कुल 340 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। लकी ग्राहक योजना के तहत अगले 100 दिनों तक करीब 15000 विजेताओं को 1000 रुपये का ईनाम प्रतिदिन दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार के फैसले से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में खलबली
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse