राष्ट्रपति कोविंद ने किया सरदार सिंह और पैराएथलीट देवेंद्र झाझरिया को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित

0
राष्ट्रपति कोविंद ने किया सरदार सिंह और पैराएथलीट देवेंद्र झाझरिया को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोंविंद ने राष्‍ट्रीय खेल दिवस पर आज हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान सरदार सिंह और रियो पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया को देश के सर्वोच्‍च खेल अवार्ड राजीव गांधी खेल रत्‍न से सम्‍मानित किया। राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्रिकेटर चेतेश्‍वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर सहित 17 खिलाड़‍ियों को अर्जुन अवार्ड प्रदान किए गए। श्रीलंका दौरे पर होने के कारण पुजारा यह अवार्ड लेने के लिए मौजूद नहीं थे। पदक के अलावा खेल रत्न अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 7.5 लाख रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र तथा अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्तिपत्र दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  आखिर क्या मजबूरी थी जो पीएम मोदी ने आडवाणी, जोशी, सुषमा और राजनाथ को नहीं बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

सरकार ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से इन राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए खिलाडिय़ों की घोषणा कर दी थी। जिनके नामों की अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार समिति ने सिफारिश की थी। खेल रत्‍न से नवाजे गए देवेंद्र झाझरिया ने वर्ष 2016 में रियो पैरालिंपिक में भाला फैंक एफ-46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। झाझरिया इससे पहले 2004 के एथेंस पैरालिंपिक में में भी भाला फेंक का स्‍वर्ण जीत चुके है। खेल रत्‍न जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी, सरदार सिंह लंबे समय से टीम इंडिया के सदस्‍य है। वे ओलिंपिक और एशियाई खेलों में शिरकत कर चुके है। भारतीय टीम को कई यादगार जीतें दिलाने में उनका खास योगदान रहा है।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST

Click here to read more>>
Source: ndtv india