पीएम मोदी बोले- रेल मंत्रालय का इस्तेमाल रेवड़ी के तौर पर होता रहा है

0
रेलवे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकबार फिर यूपीए सरकार पर निशाना साधा है। सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में मोजी ने कहा कि पिछली सरकारों में रेलवे का इस्तेमाल रेवड़ी के तौर पर सरकार बनाने के लिए किया जाता था। गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार रेलवे के जरिए आम लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे की गति बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर काम किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  गंगा को स्वच्छ करने में फेल हो गई बड़ी-बड़ी सरकारें ! बह गए करोड़ों रूपये लेकिन नतीजा शून्य, देखिए पूरी तहकीकात

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पिछली सरकारों ने रेलवे को उसके नसीब पर छोड़ दिया था। एक समय में रेल मंत्रालय, सरकार बनाने के लिए रेवड़ी बांटने के काम आता था। इस सरकार ने रेलवे को प्राथमिकता दी है। रेलवे का विस्तार हो, विकास हो और रेलवे आधुनिक बने। पिछले ढाई साल के रेलवे के कामकाज को देखिए, पहले की तुलना में बजट दोगुना कर दिया गया है।’

इसे भी पढ़िए :  गुजरात लौटते ही पीएम मोदी पर बरसे हार्दिक पटेल, कहा- लाखों का सूट पहन खुद को गांधी कहते हो

रेलवे में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि आजाद हिंदुस्तान में सबसे बड़ा एफडीआई रेलवे में आया है। उन्होंने कहा, ‘रेलवे में आधुनिकिकरण और सफाई से लेकर हर चीज पर काम किया जा रहा है, बहुत बड़ा खर्च आया है। अभी लाभ न दिखे, लेकिन लंबे समय में यह बहुत लाभदायक होगा। रेल की गति बढ़ाने के लिए मिशन मोड में काम चल रहा है। रेल यात्राओं के दौरान यात्रियों की सुरक्षा पर भी काम हो रहा है।’

इसे भी पढ़िए :  आज़म ने मोदी को बताया 'रावण'! पढ़िये क्या कहा?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse