9 मार्च से होंगी CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

0
सीबीएसई

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च को शुरू होंगी। यह फैसला फरवरी और मार्च में पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखकर लिया गया है। सीबीएसई ने पहले ही कह दिया था कि चुनाव के कारण परीक्षा में देरी नहीं की जाएगी। परीक्षा चुनाव परिणाम की घोषणा (11 मार्च) के दो दिन पहले शुरू हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  अगले सत्र से देश में लागू होगी नई शिक्षा नीति, CBSE बोर्ड परीक्षा में भी होगा बदलाव

सीबीएसई ने सोमवार को बताया कि परीक्षा 9 मार्च को शुरू होगी और यह फैसला काफी सोच-विचार कर लिया गया है।

बोर्ड ने कहा, ‘परीक्षा की तारीख एक सप्ताह बढ़ाने से पहले मौजूदा स्थिति के बारे में काफी सोच-विचार किया गया है जिससे स्टूडेंट्स को तैयारी का और समय मिल जाएगा।’

इसे भी पढ़िए :  'मोदी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं' नोटबंदी के फैसले से जनता परेशान जरूर है, लेकिन पीएम मोदी के समर्थन में बसों में गूंज रहे हैं नारे। देखिए कोबरापोस्ट की खास कवरेज- IN-DEPTH LIVE

सीबीएसई ने चुनावों की तिथि निर्धारित करते समय बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल को ध्यान में रखने का मुख्य चुनाव आयुक्त से आह्वान किया था। आमतौर पर सीबीएसई के बोर्ड एग्जाम्स मार्च और अप्रैल में होते हैं।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST