जल्द ही राहुल बन सकते है काग्रेस के अध्यक्ष

0
जल्द ही राहुल बन सकते है काग्रेस के अध्यक्ष

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का रास्ता धीरे धीरे साफ होता नजर आ रहा है। वजह यह है कि राहुल के अध्यक्ष पद की दावेदारी के पीछे कांग्रेस के सीनियर लीडर्स लामबंद होने लगे है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा शुक्रवार को कहा कि राहुल आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के जरिये पार्टी अध्यक्ष बनना पसंद करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार ने मोदी के हाथो पुरस्कार लेने से किया इंकार

आपको बता दें कि राहुल ने हाल ही में कहा था कि अगर पार्टी उनसे कहती है तो वह कार्यकारी जिम्मेदारी संभालने के लिये पूरी तरह तैयार है। ऐसे में अब वीरप्पा मोइली यह संकेत दे रहे है कि राहुल अगले महीने भी यह जिम्मेदारी संभाल सकते है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी आर्मी ने सरहद पार पकड़ा भारतीय सेना का एक जवान, गलती से पार कर गया था एलओसी

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल का नयी जिम्मेदारी संभालना पार्टी के लिये तस्वीर का रूख बदलने वाला होगा। मोइली ने पीटीआई से कहा कि राहुल को तत्काल कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालना चाहिये। यह पार्टी के लिये अच्छा है, देश के लिये भी अच्छा है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने माना- राहुल गांधी ने बापू की हत्या के लिए RSS को नहीं कहा था हत्यारा

Click here to read more>>
Source: aaj tak