दोबारा हिरासत में लिए गए राहुल गांधी को छोड़ा गया, केजरीवाल हिरासत में

0
वन रैंक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

वन रैंक, वन पेंशन के मुद्दे पर कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले एक पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के परिवार के सदस्यों से मिलने की कोशिश के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने दोबारा हिरासत में ले लिया। राहुल को ज्योतिरादित्य सिंधिया और अजय माकन सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ पुलिस वैन में बैठा दिया गया और थाने ले जाया गया,बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  उरी मेें सेना ने 10 आतंकी मार गिराए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी ग्रेवाल के परिजनों से मिलने की कोशिश के दौरान हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उन्हें लेडी हार्डिंग अस्पताल से अपने साथ लेकर गई।

इसे भी पढ़िए :  मोदी ने चीन से पाक पर साधा निशाना, कहा, साउथ एशिया का इकलौता देश जो आतंक फैला रहा है

इससे पहले केजरीवाल ने कहा कि उन्हें ग्रेवाल के परिजनों से मिलने से रोका जा रहा है। केजरीवाल ने सवाल किया, ‘क्या मैं बंदूक से लैस हूं? मुझे पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने से कैसे रोका जा सकता है।’ इससे पहले राहुल गांधी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरएमएल अस्पताल में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया, जब वे ग्रेवाल के परिवार से मिलने की कोशिश कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  बड़ाई करते करते राहुल पर तंज कस गईं शीला, कहा - अभी मैच्योर नहीं हुए हैं राहुल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse