अनुमति नहीं मिलने के बावजूद, सहारनपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

0
राहुल गांधी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इजाजत ना मिलने के बावजूद हिंसा प्रभावित सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल सड़के रास्ते से सहारनपुर जा रहे हैं क्योंकि उनको हैलीकाप्टर उतारने की इजाजत नहीं मिली है, राहुल गांधी करीब 1 बजे सहारनपुर पहुंचेगे। हालांकि पुलिस और जिला प्रशासन ने राहुल गांधी के इस दौरे की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद राहुल गांधी सहारनपुर जा रहे हैं।

 

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि राहुल को सहारनपुर आने की अनुमति नहीं दी गयी है। कुमार को एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे के स्थान पर लाया गया है, जिन्हें सहारनपुर की जातीय हिंसा और संघर्ष के मद्देनजर 24 मई को निलंबित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी पर जमकर बरसे वेंकैया नायडू कहा, 2019 में तो क्या 2090 में भी कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली

 

 

राहुल का कल शब्बीरपुर गांव जाने का कार्यक्रम था, जहां 5 मई को दलितों के मकानों को आग लगायी गयी थी। बसपा सुप्रीमो मायावती सहारनपुर से आई हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

सहारनपुर में इस महीने कई बार जातीय संघर्ष देखने को मिला। करीब 40 दिन पहले अंबेडकर जयंती पर जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। पांच मई को दो समुदायों के बीच संघर्ष में एक व्यक्ति मारा गया और 15 अन्य घायल हो गए। 9 मई को करीब दर्जन भर पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया और 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि 23 मई को एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दो अन्य को घायल कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  आज वेस्टन यूपी के दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

 

गौरतलब है कि सहारनपुर में जातीय हिंसा इस बढ़ गया कि गुरुवार(25 मई) को पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार(24 मई) को हिंसा पर नियंत्रण पाने में असफल रहे सहारनपुर के डीएम एनपी सिंह और एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे को सस्पेंड कर दिया गया। जबकि, डिवीजनल कमिश्नर और डीआईजी का भी तबादला कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  अच्छा काम करने के कारण दिल्ली सरकार को परेशान कर रहा केंद्र: केजरीवाल

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse