राहुल ने मोदी पर कसा तंज, पढ़िए राम का नाम लेकर मोदी के बारे में क्या कहा

0
राहुल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ऋषिकेश :उत्तराखंड के ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। चरखे वाली तस्वीर को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि अगले साल जब रामलीला होगा तो वहां भी भगवान राम मोदी का मास्क पहन कर आएंगे। राहुल ने नाटकीय तरीके से मंच पर अपना फटा कुर्ता दिखाते हुए कहा कि मोदी गरीब की राजनीति करते हैं, पर उनके कपड़े कभी नहीं फटते। राहुल ने यहां एक बार फिर कहा कि कांग्रेस का चुनाव चिह्न ‘हाथ’ हर धर्म में नजर आता है।

इसे भी पढ़िए :  न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया अवश्य तेज की जानी चाहिए: CJI

अपने संबोधन में राहुल ने कहा,’इस देश को सिर्फ एक व्यक्ति चलाएगा, आपने देखा होगा…गांधी जी की फोटो हटा दी गई। मोदी जी चरखा चलाते हुए खादी के प्रतिनिधि बन गए। मंत्री कहते हैं कि मोदी जी गांधी जी से बड़े ब्रैंड हैं…देखिए, कैसा समय आया है, जिस व्यक्ति ने सीने पर तीन गोली खाईं, झंडे के लिए, उसे मोदी जी ने हटा दिया। अगले साल जब रामलीला होगी, तो वहां भी आपको मोदी जी ही दिखाई देंगे। राम भगवान आएंगे तो मोदी जी का मास्क पहन कर आएंगे। मोदी जी चाहते हैं कि देश पर सिर्फ एक आदमी का राज हो, बाकी सब लोग मिट जाएं।’

इसे भी पढ़िए :  नोट बंदी के लिए मोदी ने बनाई थी गुप्त रणनीति, सिर्फ़ 6 लोगों को थी जानकारी- पढ़िए उनके नाम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse