राजीव गांधी के सबसे विवादित बयान वाले ट्विट पर मचा बवाल, बाद में कांग्रेस ने किया डिलीट

0
राजीव गांधी

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस द्वारा किए गए एक ट्विट पर बवाल हो गया है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने अपने नेता को श्रद्धांजलि देते हुए राजीव गांधी की उस टिप्पणी को ट्वीट कर दिया जो राजीव गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद दी थी।

बता दें कि राजीव गांधी ने अपनी मां और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद हुए सिख दंगों को लेकर कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो जमीन हिलती है। इस टिप्पणी को लेकर राजीव गांधी की आलोचना की जाती रही है। राजीव गांधी का ये बयान कई किताबों में भी लिखा हुआ है जो कि सिख दंगों के विरोध में लिखी गई है।

इसे भी पढ़िए :  भारत की शंघाई सहयोग संगठन में एंट्री

हालांकि प्रदेश कांग्रेस ने अपने इस ट्वीट को हटा दिया है। लेकिन विरोधी पार्टियां इस ट्वीट का विरोध कर रही है। पंजाब में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के सलाहकार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर हमला किया है। ट्वीट को मुद्दा बनाते हुए सिरसा ने कहा कि यह बयान 1984 में सिखों के भयानक नरसंहार के बाद राजीव गांधी ने दिया था और आज फिर इसे ट्विटर पर कांग्रेस ने दोहराया है।

इसे भी पढ़िए :  टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने आज जम्मू-कश्मीर में 12 जगहों पर की छापेमारी

bengal-cong-1_1471676352

बता दें कि आज पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पति राजीव गांधी की 72वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 72वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें देश याद कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  आज 21वीं बार 'मन की बात' कार्यक्रम को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया